शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए शारीरिक और मानसिक, दोनों स्वास्थ्य का ठीक रहना बहुत आवश्यक माना जाता है। अक्सर हम सभी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए तो कई तरह के उपाय करते रहते हैं लेकिन इन सबके बीच मानसिक सेहत का ख्याल रखना भूल जाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर और मन एक दूसरे के पूरक हैं, इनमें से एक को भी होने वाली समस्या का असर दूसरे की सेहत को प्रभावित कर सकता है, यही कारण है कि सभी लोगों को मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है।
जब बात मानसिक स्वास्थ्य के देखभाल की आती है तो हमें इस बारे में जान लेना आवश्यक हो जाता है। मानसिक स्वास्थ्य में हमारा भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक व्यवहार शामिल होता है। इसमें होने वाली किसी भी तरह की समस्या के कारण हमारे सोचने, महसूस करने और कार्य करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। मौजूदा समय में काम के दबाव, सामाजिक अनिश्चितता और कई अन्य कारणों से लोगों को तनाव-चिंता और अवसाद जैसी कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?