इस दौड़ती-भागती जिंदगी में लगभग हर कोई अपने-अपने कामों में इतना व्यस्त रहता है कि उसे अपने खानपान का भी ध्यान नहीं रहता है। ऐसे में हमारी इस छोटी सी गलती के कारण हम किसी न किसी बीमारी से घिर ही जाते हैं। इसलिए हमें अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि हम बीमारियों से दूर रह सके। वहीं, दूसरा तरफ कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनका सेवन करने से भी हम कई बीमारियों की चपेट में आने से बचे रह सकते हैं। जैसे- तुलसी, ये सिर्फ एक पौधा नहीं है बल्कि, इंसानी शरीर के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है। आप इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि लंबे समय से आयुर्वेदिक दवाओं में तुलसी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसलिए अगर आप भी चाहें तो तुलसी के पत्ते का सेवन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं तुलसी के पत्ते खाने के क्या फायदे हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...