फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert: पत्तागोभी खाते हैं तो हो जाइए सावधान, इसमें हो सकते हैं कीड़े जिनसे दिमाग की बीमारी-मिर्गी का खतरा

Thu, 23 Nov 2023 07:08 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पत्तागोभी के कीड़े - फोटो : Amarujala
पत्तागोभी (Cabbage) भारत सहित कई अन्य देशों में काफी पसंद की जाने वाली सब्जी है। सलाद हो या मोमोज, इनमें भी पत्तागोभी का इस्तेमाल किया जाता रहा है, पर क्या ये सब्जी आपकी सेहत लिए सुरक्षित है? यह सवाल इसलिए क्योंकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि पत्तागोभी में सूक्ष्म कीड़े हो सकते हैं जिनसे मस्तिक को क्षति होने, यहां तक कि मिर्गी जैसी बीमारी का भी खतरा रहता है। तो अगर आप भी पत्तागोभी खाते हैं तो जरा सावधान हो जाइए।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ विजयनाथ मिश्र ने सोशल मीडिया पर इससे संबंधित जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि पत्तागोभी खाने से पहले थोड़ी सावधानी बरतनी जरूरी है, इसमें कीड़े हो सकते हैं जो अगर शरीर में चले जाएं तो मिर्गी जैसी समस्या के साथ कई अन्य न्यूरोलॉजिकल विकारों का खतरा बढ़ा देते हैं।

तो क्या पत्तागोभी नहीं खाना चाहिए? आइए डॉक्टर से समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पत्तागोभी में हो सकते हैं कीड़े - फोटो : istock
दिमाग सहित कई अंगों पर हो सकता है असर

डॉ मिश्र ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पीजीआई चंडीगढ़ के न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ मनीष मोदी ने पंजाब व चंडीगढ़ से कई हिस्सों से पत्ता गोभी को काट कर पत्तों पर मौजूद सिस्टिसर्कस के अंडों को जब लैब में अनुसंधान किया तो पता लगा कि ये कीड़े धीरे-धीरे सूंड़ की तरह, अपने एक हिस्से को शरीर में घुसाते हैं और ये कीड़े के अंडे शरीर के किसी भी हिस्से में पहुंच जाते हैं। ये कीड़े आपके दिमाग में जा के मिर्गी का खतरा भी बढ़ा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
पत्ता गोभी - फोटो : Pixabay
कैसे आते हैं पत्तागोभी में कीड़े?

इस संबंध में प्लानेटनेचर की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि पत्तागोभी के कीड़े (पियरिस रैपे) तितलियों के माध्यम से इनमें पहुंचते हैं। एशिया, उत्तरी अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका में किए गए अध्ययनों में पाया गया है कि सफेद तितलियां, इन पत्तियों के नीचे की तरफ अंडे देती हैं जिनके माध्यम से कीड़ों का खतरा हो सकता है।

पत्तागोभी के कीड़े कई प्रकार के होते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में पियरिस रैपे, कैबेज लूपर (ट्राइकोप्लुसिया नी) और डायमंडबैक मोथ (प्लूटेला ज़ाइलोस्टेला) सबसे ज्यादा देखे जाते रहे हैं।

प्रोफेसर मिश्र कहते हैं, पत्तागोभी के कीड़े शौच और अपशिष्ट जल के माध्यम से भी इसमें आ जाते हैं जिनके कारण कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के विकसित होने का जोखिम देखा जाता रहा है।

4 of 5
पत्तागोभी को अच्छी तरीके से करें साफ - फोटो : istock
पत्तागोभी को पकाने पर भी नहीं जाते कीड़े

अमर उजाला से बातचीत में प्रो. मिश्र कहते हैं आप बंदगोभी को कितना भी पका लें, उसमें कीड़ा नहीं मारता है। इसका एक तरीका ये है कि आप गुनगुने पानी में नमक डालकर कटे हुए बंद गोभी या जमीन में उगी सब्जियों (गाजर-मूली) को 30 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद उस पानी के फेंक कर पुनः सब्ज़ियों को रगड़ के कम से कम दो बार धोकर ही इसका भोजन में इस्तेमाल करें। कीड़ों से बचे रहने के लिए ये ही सबसे कारगर उपाय हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पत्तागोभी कितना फायदेमंद? - फोटो : istock
तो क्या नहीं खाना चाहिए पत्तागोभी?

प्रोफेसर मिश्र कहते हैं, ऐसा नहीं है कि आपको पत्तागोभी खाना बिल्कुल बंद कर देना चाहिए, पर खाने से पहले उसे सही से धोना और सुरक्षात्मक उपाय करना बहुत जरूरी है। सिर्फ पत्तागोभी ही नहीं जमीन के नीचे उगने वाली सब्जियां (गाजर, आलू, मूली, अदरक) को भी खाने से पहले अच्छी तरह से साफ करना जरूरी है। गंदे पानी के संपर्क में आने के कारण इनमें भी कीड़े हो सकते हैं जिनके कारण बीमारियों के विकसित होने का जोखिम रहता है। फलों-सब्जियों की साफ-सफाई बहुत जरूरी है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस और विशेषज्ञों से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें