मोटापा ग्रस्त लोगों में लॉन्ग कोविड का ज्यादा खतरा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
इन लोगों में लॉन्ग कोविड का खतरा अधिक
हाल ही में डायबिटीज, ओबेसिटी और मेटाबॉलिज्म नामक जर्नल में प्रकाशित एक
अध्ययन के अनुसार, मोटापा ग्रस्त लोगों में लॉन्ग कोविड-19 जटिलताएं ज्यादा देखने को मिल सकती हैं। क्लीवलैंड क्लिनिक में कोविड-19 से ठीक हो चुके 2,839 रोगियों पर किए गए अध्ययन के आधार पर वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुंचे हैं। प्रमुख शोधकर्ता अली अमीनियन बताते हैं कि अध्ययन के दौरान हमने मोटापा से ग्रसित लोगों में कोविड-19 के कारण होने वाली जटिलताएं, अन्य लोगों की तुलना में अधिक देखी हैं।
--------------------
नोट: यह लेख ब्रिटेन में हुए एक प्रीप्रिंट अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। इस अध्ययन का फिलहाल पीर रिव्यू नहीं किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।