फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद खास हैं ये ड्रिंक्स, डाइट में जरूर करें शामिल

Fri, 25 Jun 2021 10:43 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


भारत समेत पूरे विश्व में डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके मरीजों में क्रोनिक किडनी डिजीज और पेशाब में संक्रंमण की बीमारी होने की संभावना अधिक होती है। अगर बीमारी लंबे समय से चली आ रही है तो लगातार उच्च शर्करा से किडनी की छोटी रक्त वाहिकाओं को काफी नुकसान पहुंचता है। शुरुआत में इस नुकसान के कारण पेशाब में प्रोटीन की मात्रा दिखाई देती है और इसके बाद उच्च रक्तचाप, शरीर में सूजन जैसे लक्षण भी पैदा हो जाते हैं जो धीरे-धीरे किडनी को और नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए इसे नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना पड़ता है और ऐसी चीजों का सेवन करना होता है, जिससे शुगर लेवल बढ़े नहीं। आइए जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए कुछ खास पेय पदार्थों के बारे में, जिनका सेवन उन्हें फायदा पहुंचा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
नारियल पानी 
  • विशेषज्ञ कहते हैं कि नारियल पानी में प्रोटीन, उच्च पोटैशियम और प्राकृतिक मिठास होती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। लेकिन डायबिटीज मरीज इस बात का भी ध्यान रखें कि जब शुगर लेवल सामान्य हो, तभी इसका सेवन करें। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कम वसा वाला दूध 
  • डायबिटीज को नियंत्रण में रखने के लिए डेयरी उत्पादों को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। इसमें कई प्रकार के विटामिन, प्रोटीन और कैल्शियम होते हैं, जो फायदेमंद हो सकते हैं। लेकिन चूंकि दूध में कार्बोहाइड्रेट भी होते हैं, इसलिए कम वसा वाले दूध का ही सेवन करें और वो भी सीमित मात्रा में। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नींबू-अदरक का रस 
  • नींबू और अदरक, दोनों को ही उसके प्रभावी गुणों के लिए जाना जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि ये शुगर लेवल को नियंत्रित करने की क्षमता भी रखते हैं और डायबिटीज के कारण होने वाले आंखों के नुकसान से भी बचा सकते हैं। डायबिटीज के मरीज पीसे हुए अदरक में गर्म पानी डाल कर और उसमें नींबू का रस मिला कर पी सकते हैं। यह फायदेमंद हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
पानी 
  • पानी तो धरती पर मौजूद सभी जीव-जंतुओं के लिए जरूरी है। डायबिटीज के मरीजों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना अधिक फायदा पहुंचा सकता है। इससे शुगर लेवल नियंत्रित रहता है और बढ़ा हुआ ग्लूकोज भी पेशाब के जरिये शरीर से बाहर निकल जाता है। 
नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें