भांग का हैंगओवर कैसे ठीक करें?
- फोटो : Pixabay
भांग का नशा हो जाए तो क्या करें?
यदि आपके आसपास होली के दिन किसी को भांग का हैंगओवर हो जाए तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं। प्रारंभिक तौर पर कुछ उपायों से लाभ जरूर मिल सकता है, लेकिन व्यक्ति को चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता होती है।
- भांग का सेवन करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपका पेट खाली न हो।
- तला-भुना और भारी खाना कम खाएं। इस तरह के खाद्य पदार्थ भांग के कारण हैंगओवर को बढ़ा सकते हैं।
- हाइड्रेशन का विशेष ध्यान रखें ताकि आपके शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाएं।
- विटामिन-सी से भरपूर चीजें खाएं और नींबू पानी पिएं। यह मतली से छुटकारा पाने में मदद करेगा।
- ताजा छाछ का सेवन कर सकते हैं, इससे मतली की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
- भांग के कारण होने वाले सिरदर्द को ठीक करने के लिए दर्द निवारक दवाएं न लें। यह हानिकारक हो सकता है।
- भांग के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के लिए ताजा सलाद, फल और ताजा जूस का सेवन करें। ताजे खाद्य पदार्थों से प्राप्त फाइबर शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
- गुनगुने पानी से नहाने से तंत्रिकाओं को आराम मिलता है और सिरदर्द को कम किया जा सकता है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।