रक्त के लाल कण, श्वेत कण और बिंबाणुओं की त्रिवेणी का उद्गम स्रोत लाल अस्थि मज्जा (बोन मैरो) होती है। जैसे टकसाल और रक्षा उपकरणों की फैक्ट्रियां सुरक्षा कवच से घिरी होती हैं, उसी प्रकार रक्त कणों की टकसाल, लाल मज्जा, हड्डियों के कवच में स्थित होती हैं। हड्डियां अंदर से पोली होती हैं, हाथ-पांव की लंबी हड्डियों के शिरों, कूल्हे की चपटी हड्डी, पसलियों और स्टरनम के अंदर जालीनुमा भाग में लाल अस्थि मज्जा होती है। रक्त कणों की निर्माणशाला।