आंखों की सेहत का रखें ख्याल
- फोटो : Pixabay
कैसे करें इससे बचाव?
डॉ विनीत बताते हैं, आंखों की हमेशा पर्याप्त देखभाल करते रहना आवश्यक होता है। सुनिश्चित करें कि आप अपनी आंखों पर बहुत अधिक दबाव न डालें और बहुत ज्यादा रगड़ें नहीं। पर्याप्त नींद लेना बहुत आवश्यक है। बिना किसी नेत्र विशेषज्ञ की सलाह के किसी भी आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल न करें। इसके अलावा इन बातों को ध्यान में रखकर धुंधली दृष्टि की समस्या से बच सकते हैं।
- धूप में बाहर जाते समय ऐसे चश्मा पहनें जो आंखों को सुरक्षा प्रदान कर सके।
- आंखों के लिए स्वस्थ पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें। पालक जैसे पत्तेदार साग और हरी सब्जियों का सेवन सबसे फायदेमंद माना जाता है। ओमेगा -3 फैटी एसिड वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना लाभदायक हो सकता है।
- धूम्रपान न करें।
- नियमित रूप से आंखों की जांच करवाएं, खासकर अगर आपके परिवार में किसी को आंखों की बीमारी रह चुकी हो।
- संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए कॉन्टैक्ट लेंस लगाने या निकालने से पहले अपने हाथ धोएं।
----------------
नोट: यह लेख नेत्र रोग विशेषज्ञ के सलाह के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।