प्रतिरक्षा को चकमा दे रहे हैं नए वैरिएंट्स
- फोटो : Pixabay
सभी लोगों को बूस्टर वैक्सीन की जरूरत नहीं?
वैज्ञानिकों की टीम कहती है, BA.2.86 वैरिएंट का संक्रमण कई देशों में बढ़ा है, इसके स्पाइक में असामान्य रूप से म्यूटेशंस की संख्या अधिक है जिसके कारण ये एंटीबॉडी को अधिक प्रभावी ढंग से चकमा देने में सफल हो रहा है। वेइल कॉर्नेल मेडिसिन के इम्यूनोलॉजिस्ट जॉन मूर कहते हैं, यह वैरिएंट चिंता बढ़ाने वाला बना हुआ है, हालांकि इसके लिए सभी लोगों को बूस्टर शॉट देने की जरूरत महसूस नहीं है। टीके सिर्फ वैरिएंट के कारण होने वाले संक्रमण को कम करते है, पर ओमिक्रॉन जैसे इन नए सब-वैरिएंट्स को लेकर इसकी जरूरत अधिक महसूस नहीं की जा रही है।