कोरोना के दुष्प्रभाव
- फोटो : ANI
रोगियों के दीर्घकालिक लक्षणों में कोई खास अंतर नहीं?
अध्ययन में शोधकर्ताओं कहा, कोविड-19 से संक्रमित या निगेटिव रिपोर्ट वाले लोगों के अलावा जिन लोगों को फ्लू जैसा भी संक्रमण रहा है, हमें इन लोगों के बीच दीर्घकालिक प्रभावों में कोई अंतर नहीं दिखा। अध्ययन के लिए साल 2022 के अंत तक श्वसन संबंधी लक्षणों का अनुभव करने वाले 5,000 से अधिक प्रतिभागियों की जांच की गई, इस दौरान दुनियाभर में ओमिक्रॉन वैरिएंट का प्रसार प्रमुख था। इनमें से लगभग आधे लोगों का कोविड के लिए पॉजिटिव टेस्ट किया गया, जबकि निगेविट टेस्ट वालों में से कुछ लोगों में इन्फ्लूएंजा होने की पुष्टि की गई।