न्यूरोलॉजिकल विकारों की समस्या
- फोटो : istock
क्या होती हैं न्यूरोलॉजिकल समस्याएं?
अध्ययन के डेटा को जानने से पहले ये जान लेना आवश्यक है कि आखिर न्यूरोलॉजिकल समस्याएं होती क्या हैं? और इससे सेहत पर किस प्रकार का असर होने का जोखिम रहता है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमारा मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी और तंत्रिकाएं मिलकर तंत्रिका तंत्र का निर्माण करती हैं। ये शरीर की सभी गतिविधियों को नियंत्रित करती हैं। जब आपके तंत्रिका तंत्र के किसी हिस्से में, किसी प्रकार की बीमारी या क्षति के कारण कुछ गड़बड़ी हो जाती है, तो इसके कई प्रकार के दुष्प्रभाव हो सकते हैं। न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के कारण आपको चलने, बोलने, निगलने, सांस लेने या सीखने में परेशानी हो सकती है। ये आपकी याददाश्त, इंद्रियों या मनोदशा से संबंधित समस्याओं का भी कारण बन सकती हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, न्यूरोलॉजिकल विकार कुछ स्थितियों में गंभीर भी माने जाते हैं, जिसके जानलेवा दुष्प्रभावों का भी जोखिम रहता है।