मच्छरजनित रोगों का खतरा
- फोटो : istock
डेंगू के सबसे खतरनाक स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता
जुलाई-अगस्त के महीनों में राजधानी दिल्ली में डेंगू के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार अलर्ट पर आ गई। मरीजों के सैंपल जीनोम टेस्टिंग के लिए भेजे गए जिसमें यहां डेंगू के गंभीर स्ट्रेन टाइप-2 डेंगू के मामले बढ़ते हुए देखे गए।
डेंगू का संक्रमण, डेंगू वायरस (DENV) के कारण होता है, जो संक्रमित मच्छरों, मुख्यरूप से एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है। ये मच्छर दिन के समय में अधिक काटते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि डेंगू वायरस के चार सीरोटाइप हैं- DENV-1, DENV-2, DENV-3 और DENV-4। दिल्ली में सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग करने पर पता चला कि ज्यादातर रोगियों में स्ट्रेन टाइप-2 का खतरा था। DENV-2 के कारण रोग के गंभीर रूप लेने का खतरा अधिक हो सकता है।