शरीर स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखने के लिए सभी लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है। कुछ लोगों को गुनगुना पानी पसंद होता है, जबकि कुछ को बिल्कुल ठंडा। कुछ लोग दावा करते हैं कि ठंडा पानी पीने की तुलना में गर्म पानी का सेवन शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। तो क्या वास्तव में गर्म पानी सेहत के लिए फायदेमंद है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो किसी भी तापमान के पानी पीने को समग्र स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है, हालांकि गर्म पानी पीने से कुछ अतिरिक्त स्वास्थ्य लाभ के सबूत मिलते हैं। वैसे तो इस बात की पुष्टि के लिए शोध कम हैं, हालांकि माना जाता है कि रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना पेट के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। गर्म पानी का मतलब 130 और 160°F (54 और 71°C) के बीच का तापमान है, बहुत अधिक गर्म पानी के नुकसान भी हो सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में गर्म या गुनगुना पानी पीने के कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।