फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर है किचन में रखी ये छोटी-सी चीज, सर्दी-खांसी और सिरदर्द का है रामबाण इलाज

Thu, 22 Oct 2020 05:05 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Spices
कभी तेज गर्मी तो कभी बारिश के कारण ठंड...बदलते मौसम में खुद का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है। एक तो कोरोना महामारी का समय, उसपर मॉनसून की शुरुआत के साथ ही यह समय वायरल फ्लू का भी होता है। ऐसे में सर्दी-जुकाम, कफ-खांसी होना आम बात है। वहीं, अगर खानपान में जरा सी लापरवाही बरती तो पेट की समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। कभी पछुआ हवाएं चलने लगे तो शरीर में खासकर जोड़ों में दर्द बढ़ जाता है। बदलते मौसम में अपनी इम्यूनिटी बनाए रखना और इसे बढ़ाना जरूरी है। कारण कि इन आम समस्याओं में तुरंत भाग कर डॉक्टर के पास जाने से अच्छा है कि पहले घरेलू नुस्खे आजमाएं। गंभीरता बढ़े तो डॉक्टर की सलाह लें। खैर आज हम आपको किचन में रखी एक ऐसी साधारण सी चीज के बारे में बताएंगे, जो उपरोक्त तमाम बीमारियों में असरदार साबित होती है। 
विज्ञापन

2 of 7
सिर दर्द - फोटो : Pixabay
  • हम बात कर रहे हैं काला जीरा की। काला जीरा कई तरह की बीमारियों को दूर करता है। यह आपके किचन में मसालों के डिब्बे में आसानी से उपलब्ध होता है। काला जीरा सिर दर्द की समस्या में उपयोगी होता है। तेज सिर दर्द में काले जीरे के तेल को माथे पर लगाने से सिर दर्द में बहुत आराम मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 7
रोग प्रतिरोधक क्षमता - फोटो : Pixabay
  • काला जीरा को आप घरेलू नुस्खों के तौर पर उपयोग में ला सकते हैं। यह एक तरफ खाने के स्वाद को बढ़ा देता है वहीं इसमें मौजूद औषधीय गुण हमारे शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर बीमारियों से लड़ते हैं। काला जीरा खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और थकान, कमजोरी आदि दूर होती है।

4 of 7
सर्दी-जुकाम - फोटो : Pixabay
  • सर्दी-जुकाम और कफ-खांसी में तो काला जीरा रामबाण इलाज है। सर्दी-जुकाम और कफ की स्थिति में आप काले जीरे को भूनकर रूमाल में बांध लें। इसे सूंघने से सर्दी-जुकाम और कफ-खांसी में राहत मिलती है। इसके अलावा काला जीरा अस्थमा और एलर्जी से होने वाली सांस की बीमारी को कम करने में भी मदद करता है।
विज्ञापन

5 of 7
Stomach Pain - फोटो : Pixabay
  • काला जीरा पेट की पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है। दरअसल, इसमें एंटीमाइक्रोबियल पाया जाता है, जिससे हमारे शरीर में पाचन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। काले जीरे के सेवन से पेट-दर्द, पेट में कीड़े होना, गैस्ट्रिक, दस्त, पेट फूलना आदि परेशानियों में आराम मिलता है। 
विज्ञापन

6 of 7
दांत में दर्द - फोटो : freepick
  • दांत के दर्द को भी काला जीरा कम करता है। अगर आपके दांत में दर्द हो तो आप काले जीरे के तेल की कुछ बूंदों को गर्म पानी में डालकर कुल्ला कर लें। इससे आपको हो रहे दांत दर्द में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वजन कम करने में भी सहायक - फोटो : Pixabay
वजन घटाने में भी काला जीरा सहायक होता है। आप लगातार तीन महीने तक काले जीरे के सेवन करें तो आप अपना वजन कम कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की? आज से ही अपने खानपान में इसे शामिल करें और नियमित इस्तेमाल करें। 

(अस्वीकरण: यह लेख आपकी जानकारी मात्र के लिए है। किसी भी गंभीर समस्या में इस्तेमाल से पहले चिकित्सक या आयुर्वेद के जानकार की सलाह लेना उचित होगा। )
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें