फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ginger Water: चाय ही नहीं अदरक का पानी पीने के भी हैं कमाल के फायदे, कैंसर से बचाने में भी है मददगार

Thu, 22 Oct 2020 05:04 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अदरक का पानी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
अदरक, आपके किचन में सब्जियों के साथ उपलब्ध रहनेवाली वैसी चीज, जिसकी गिनती आयुर्वेदिक औषधियों में भी की जाती है। सब्जी खरीदने अगर बाजार जाते होंगे तो अदरक भी जरूर खरीदते होंगे। खासकर सर्दियों में तो अदरक का सेवन करने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं। ठंड के मौसम में गर्मी देने वाली यह औषधि कई स्वास्थ्य समस्याओं में काम आता है। विशेष तौर पर चाय में अदरक का प्रयोग अधिकांश घरों में होता है। बहुत सारे लोगों को अदरक की चाय पीने की आदत होती है। अदरक की चाय सिरदर्द में भी आराम देती है। ये तो हुई अदरक की चाय की बात, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अदरक का पानी भी कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद होता है। अदरक का पानी हमारे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है और कैंसर जैसे जानलेवा बीमारियों से भी बचाता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में: 
विज्ञापन

2 of 6
अदरक का पानी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
पाचन क्रिया को रखे दुरुस्त
  • सर्दी-जुकाम से लेकर सिरदर्द की समस्याओं में अदकर के फायदे तो आप जानते ही होंगे। हो सकता है कि आजमाया भी जरूर होगा। आज हम इसके अन्य फायदों पर भी बात करेंगे। आपको बता दें कि अदरक का पानी पीने से आपका पाचन तंत्र सही रहता है और खाना आसानी से पचाने में यह मदद करता है। 
विज्ञापन

3 of 6
अदरक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
इम्यूनिटी बढ़ाए, संक्रमण से बचाए
  • कोरोना काल में इम्यूनिटी को बनाए रखने और इसे मजबूत करने की सलाह दी जा रही है। अदरक का पानी पीने से हमारी इम्यूनिटी यानी हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके साथ ही यह सर्दी-खांसी से बचाता है और वायरल संक्रमण की अन्य बीमारियों की आशंका कम कर देता है।

4 of 6
मोटापा - फोटो : Pixabay
वजन कम करने में मददगार
  • अदरक का पानी मोटापा कम करने में भी मददगार होता है। इसके नियमित सेवन से शरीर का अतिरिक्त फैट खत्म होता चला जाता है, जिससे वजन कम करने में बहुत मदद मिलती है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
त्वचा के लिए भी है फायदेमंद
  • अदरक का पानी आपकी त्वचा की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसे नियमित रूप से पीने से खून साफ रहता है, जिसका त्वचा पर सकारात्मक असर दिखता है और चेहरे की चमक बढ़ती है। इसके साथ ही ये पिंपल्स और त्वचा संक्रमण जैसी समस्याओं से भी बचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कैंसर से बचाव
  • अदरक में ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो कैंसर जैसी कोशिकीय बीमारी से लड़ने में असरदार होते हैं। बताया जाता है कि कोशिका के अनियमित बढ़ने वाली जानलेवा बीमारी 'कैंसर' होने की आशंका को भी यह कम करने में मददगार होता है।
(नोट: यह लेख केवल आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या में घरेलू नुस्खों का प्रयोग करने से पहले स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह ले लेना ज्यादा श्रेयस्कर है।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें