फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन चीजों को करें डाइट में शामिल, शरीर में नहीं होगी आयरन की कमी

Sun, 13 Dec 2020 09:11 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इन चीजों का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
शरीर में आयरन की कमी की वजह से थकान, सिर दर्द और चक्कर आना, जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको हर समय कमजोरी महसूस होती है, तो हो सकता है ऐसा आयरन की कमी की वजह से होता है। आयरन की कमी की वजह से कई तरह की बीमारियों का खतरा भी रहता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। इन चीजों का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है। अगली स्लाइड्स में जानिए उन चीजों के बारे में जिनका सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है...
विज्ञापन

2 of 6
चुकंदर का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : getty images
चुकंदर 
  • चुकंदर का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। जिन लोगों को आयरन की कमी है, उन्हें डाइट में चुकंदर को शामिल करना चाहिए। रोजाना चुकंदर का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

3 of 6
पालक में आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है- सांंकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पालक का सेवन करें
  • पालक में आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है। आयरन की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में पालक को शामिल करें। पालक में कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, फास्फोरस, खनिज लवण और प्रोटीन काफी मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में सहायक होते हैं।

4 of 6
अनार का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अनार का सेवन करें
  • अनार का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। आयरन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में अनार को जरूर शामिल करें। आप रोजाना अनार के जूस का भी सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अमरूद का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अमरूद का सेवन करें
  • अमरूद का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। अमरूद पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाए रखने में सहायक होता है। रोजाना अमरूद का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ड्राई फ्रूट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
ड्राई फ्रूट्स
  • ड्राई फ्रूट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। ड्राई फ्रूट्स में आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है। आप आयरन की कमी को पूरा करने के लिए मूंगफली का सेवन भी कर सकते हैं। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें