प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
शुरुआत में सरकार कोरोना के टीके को खुद लगवाएगी, जिसके लिए लोगों को चिन्हित किया गया है। डॉक्टर्स, नर्स, स्टाफ, सफाईकर्मी, पुलिस, जवान आदि लोगों को केंद्र सरकार अपने खर्च पर बिल्कुल मुफ्त कोरोना का टीका लगाएगी। लेकिन आम लोग ये जरूर जानना चाहते हैं कि आखिर बाजार में ये वैक्सीन कब तक आ जाएगी, तो इसका जवाब है कि कोरोना के टीके को बाजार में आने में दो से तीन महीने या फिर उससे भी ज्यादा समय लग सकता है। सरकार की मंजूरी से जब लाइसेंस दिए जाएंगे उसके बाद ही बाजार में आम लोगों के लिए ये वैक्सीन उपलब्ध होगी।