फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम में ऐसे करें इम्यूनिटी को मजबूत, इन चार चीजों के सेवन से मिलेंगे गजब के फायदे

Sat, 23 Oct 2021 05:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव- 25 साल

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

जब-जब मौसम बदलता है, तब व्यक्ति के बीमार पड़ने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। जब भी हम गर्मियों से सर्दियों की तरफ या सर्दियों से गर्मी की तरफ जाते हैं, तो बदलता मौसम हमारी इम्यूनिटी को भी काफी प्रभावित कर सकता है। वहीं, कोरोना काल में इस बात को तो हर किसी ने जाना कि इम्यूनिटी को मजबूत करना कितना जरूरी है, क्योंकि कोरोना का वायरस कमजोर इम्यूनिटी वालों के लिए काफी घातक साबित हुआ। ऐसे में इस बदलते मौसम में भी जरूरी है कि अपने इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत किया जाए, ताकि आप कम से कम बीमार पड़े और स्वस्थ रहने में मदद मिल सके। ऐसे में हम आपको कुछ चीजें बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से आपको मदद मिल सकती है और ये चीजें आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में आपकी मदद कर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लहसुन खाएं
  • लहसुन का सेवन करने से आपको लाभ मिल सकता है, क्योंकि ये एक शक्तिशाली एंटी वायरस फूड है। आप इसका सेवन सब्जी में, सूप में या फिर लहसुन को मैश करके भी इसका सेवन कर सकते हैं। वहीं, आप कच्चे लहसुन को शहद और एक लौंग में मिलाकर इसका सेवन रोजाना करें। ऐसा करने से आपको फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अदरक का सेवन करें
  • इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए अदरक सबसे सही माना जाता है। आपको करना ये है कि अदरक को बारीक पीस लेना है और फिर इसका सेवन शहद के साथ करना है। लगभग 3-4 दिनों तक रोजाना ऐसे करें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोकोनट ऑयल
  • कोकोनट ऑयल भी इम्यूनिटी को मजबूत करने में अहम योगदान निभाता है। आप अपने भोजन में इसका सेवन कर सकते हैं या फिर इसे कच्चा भी खा सकते हैं। इसमें मौजूद लौरिक एसिड और कैप्रेट्रिक एसिड इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आंवला (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
आंवला खाएं
  • आंवले में विटामिन-सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए इसका सेवन रोजाना किया जा सकता है। रोजाना सुबह उठते ही एक आंवाला जरूर खाना चाहिए। इससे आपको जल्दी लाभ मिल सकता है।

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें