फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: कोरोना के बाद डेंगू-मलेरिया से ऐसे करें खुद का बचाव, इन चार चीजों के सेवन से प्लेटलेट्स की कमी होगी दूर

Sat, 23 Oct 2021 03:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

लगभग हर किसी ने कोरोना की मार झेली। इस वायरस ने जमकर कहर मचाया। भले ही कोरोना के केसों में लगातार कमी देखी जा रही है, लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि कोरोना के केस अब भी हमारे बीच है। लेकिन इन सबके बीच अब डेंगू और मलेरिया बीमारी भी काफी एक्टिव नजर आ रही है। लगभग हर किसी के घर में या आसपास मौजूद लोग इन बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। मौसम बदल रहा है, तो ऐसे में डेंगू का मच्छर और भी ज्यादा संख्या में लोगों को बीमार कर रहा है। वहीं, डेंगू और मलेरिया की चपेट में आने के बाद लोगों को प्लेटलेट्स की कमी से जूझना पड़ता है। ऐसे में कुछ फूड्स हैं, जिनके सेवन से आप अपनी गिरती प्लेटलेट्स को बचाने में मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
संतरे का सेवन
  • डेंगू में जल्दी आराम पाने के लिए आप संतरे का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और विटामिन-सी जैसे कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। संतरे को खाने से या इसका घर पर निकाला हुआ जूस पीने से आपको डेंगू में काफी आराम मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सब्जियों का जूस
  • हम कई तरह की सब्जियां खाते हैं, लेकिन आप गाजर, पत्तेदार सब्जियां और ककड़ी का जूस घर पर ही निकाल सकते हैं। इसका सेवन करने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों में काफी लाभ मिलता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नारियल पानी पिएं
  • नारियल पानी का सेवन डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों में काफी लाभ देने का काम करता है। ये हमारे शरीर में तरल स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले खनिज और इलेक्ट्रोलाइट्स हमें डेंगू से लड़ने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
पपीता खाएं
  • पपीता एक ऐसा फल है जो हमारे पेट को साफ रखने में तो मदद करता ही है, लेकिन इसके अलावा पपीते के बीज एडीस मच्छर के लिए जहरीले होते हैं। वहीं, पपीता डेंगू रोगियों में तेजी से प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करता है। वहीं, पपीते का रस पीने से भी प्लेटलेट्स का काउंट बढ़ने में मदद मिलती है।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें