फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम में रहें सावधान: मलेरिया कर सकता है अटैक, इन घरेलू उपाय से खुद को दें सुरक्षा

Fri, 17 Sep 2021 04:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मलेरिया से बचने के घरेलू नुस्खे - फोटो : istock
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

इन दिनों ज्यादातर जगहों का मौसम बदला हुआ है और इन जगहों पर जमकर बारिश हो रही है। ऐसे में जहां लोगो को एक तरफ गर्मी से राहत मिली है, तो वहीं दूसरी तरफ जगह-जगह जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। लेकिन इसके अलावा एक और दिक्कत बारिश के मौसम के साथ आती है वो है बीमरियों का जन्म होना। दरअसल, बदलते मौसम के साथ ही कई तरह की बीमारियां भी लोगों को अपनी चपेट में लेने लगती है। जैसे- मलेरिया। बारिश के मौसम में मलेरिया की बीमारी से काफी लोग पीड़ित होते हैं। इसलिए हम आपको कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में। आप अगली स्लाइड्स मे मलेरिया बीमारी से बचने के घरेलू उपायों के बारे में जानेंगे...
विज्ञापन

2 of 5
मलेरिया से बचने के घरेलू नुस्खे - फोटो : iStock
दालचीनी और शहद
  • आपको एक गिलास पानी में दालचीनी, थोड़ा शहद और काली मिर्च पाउडर मिलाना है। इसके बाद इस पानी को उबाल लें और ठडा होने पर इसका सेवन करें। बदलते मौसम मे मलेरिया से बचाने के लिए ये घरेलू नुस्खा काफी लाभकारी माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
मलेरिया से बचने के घरेलू नुस्खे - फोटो : Pixabay
अदरक
  • अदरक हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने में काफी मददगार होता है। इसमें सक्रिय घटक जिंजरोल होता है, जिसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं और इसी वजह से ये मलेरिया जैसी मौसम बदलने के दौरान होने वाली अन्य बीमारियों में भी काफी लाभदायक होता है। आप अदरक वाली चाय का सेवन कर सकते है, साथ ही आप अदरक को गैस पर हल्का गर्म करके भी इसे चबा सकते हैं।

4 of 5
मलेरिया से बचने के घरेलू नुस्खे - फोटो : Pixabay
तुलसी के पत्ते और काली मिर्च
  • आपको कुछ तुलसी के पत्ते लेने हैं, पीसी हुई काली मिर्च और शहद लेना है। इन तीनों को मिलाकर आपको सुबह-शाम इसका सेवन करना है। ऐसा करने से बुखार कम होने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलेरिया से बचने के घरेलू नुस्खे - फोटो : Pixabay
गिलोय
  • गिलोय का सेवन करके मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों में काफी मदद मिलती है। आपको करना ये है कि गिलोय के काढ़े का रोजाना 3-4 बार सेवन करना है। बाजार में गिलोय का काढ़ा आसानी से मिल जाता है या आप इसकी जगह पर गिलोय की गोली का सेवन भी कर सकते है।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें