फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट नहीं रहता साफ तो इन 6 घरेलू नुस्खों को आजमाएं, तुरंत मिलेगी राहत

Thu, 07 Jan 2021 04:13 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आज की व्यस्त जीवनशैली और कुछ भी खा लेने की आदत से लोग न जाने कितनी ही समस्याओं से ग्रसित हो जाते हैं, खासकर पेट से संबंधित समस्याएं। जैसे कि पेट दर्द, गैस, बदहजमी आदि। इसके अलावा यह भी देखने को मिलता है कि कई लोग पेट साफ न होने की समस्या से परेशान रहते हैं। हालांकि वो इससे निजात पाने के लिए कई बार पेट साफ करने वाला चूर्ण भी खा लेते हैं, लेकिन हमेशा इससे आराम मिल जाए, यह संभव हो नहीं पाता। ऐसे में हम आपको लिए कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं, जिन्हें आजमाकर आप पेट साफ न होने की समस्या से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं वो कौन से घरेलू उपाय हैं...
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पुदीने का करें सेवन 
  • पुदीने के सेवन से बदहजमी जैसी समस्याओं से निजात मिल सकती है और यह पेट को भी साफ कर देता है। इसकी पत्तियों का इस्तेमाल आप चाय के रूप में भी कर सकते हैं या फिर चटनी बनाकर खा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सौंफ को सफेद जीरा पाउडर में मिलाकर खाएं 
  • सौंफ और सफेद जीरा पाउडर को पहले तवे पर भून लें और फिर उसे मिलाकर पीस लें और उसका पाउडर बना लें। अब इस मिश्रण का सेवन या तो दिन में एक बार करें या फिर अगर पेट साफ न होने की समस्या से ज्यादा परेशान हैं तो इसे हर तीन से चार घंटे में ले सकते हैं। इससे काफी राहत मिलेगी। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सुबह उठकर गुनगुने पानी का करें सेवन 
  • गुनगुना पानी पीने के कई फायदे हैं। यह मेटाबॉलिज्म (उपापचय) को बढ़ाता है और शरीर से सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। यह पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसलिए सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुने पानी का सेवन करें, इससे पेट साफ न होने की समस्या से निजात मिलेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खाने में नींबू का करें इस्तेमाल 
  • नींबू के रस को बहुत फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें मौजूद एन्जाइम्स शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं और पाचन क्रिया को सुधारने का काम करते हैं। इसलिए आप इसका सेवन खाने के साथ कर सकते हैं या फिर नींबू पानी भी पी सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
एलोवेरा - फोटो : social media
कब्ज की समस्या दूर करता है एलोवेरा 
  • एलोवेरा को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। इसका जूस पीने से कब्ज की समस्या खत्म हो जाती है और साथ ही पेट साफ भी रहता है। इसके लिए रोज सुबह एलोवेरा की पत्तियों से उसका जेल निकाल लें और उसे जूस के रूप में पिएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अजवाइन के बीज हैं फायदेमंद 
  • अजवाइन का बीज गैस और बदहजमी की समस्या को दूर करता है और तुरंत पेट को साफ करता है। इसके लिए आप अजवाइन के बीज को भूनकर रख लें और खाना खाने के बाद कुछ बीजों को रोज चबाएं। 
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें