फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में कारगर पाई गई किचन में मौजूद ये एक चीज, क्या आपको है जानकारी?

Sat, 20 Jan 2024 04:56 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ब्लड प्रेशर कैसे कंट्रोल करें? - फोटो : istock
हाई ब्लड प्रेशर को हृदय रोगों का प्रमुख जोखिम कारक माना जाता है। इतना ही नहीं जिन लोगों का ब्लड प्रेशर अक्सर बढ़ा हुआ रहता है, उनमें हार्ट अटैक जैसी जानलेवा स्वास्थ्य समस्याओं के विकसित होने का भी खतरा अधिक हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने वाली आदतों को दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण कम उम्र में ही लोग न सिर्फ हाई ब्लड प्रेशर के शिकार हो रहे हैं साथ ही ये हृदय रोगों का जोखिम भी बढ़ा रही है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमारे घरों में कई ऐसी कारगर औषधियों का मसालों के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी लाभकारी साबित हो सकती हैं। अगर आप भी इनका सेवन शुरू कर दें तो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

आयुर्वेद के साथ मेडिकल साइंस ने भी प्रमाणित किया है कि लहसुन, रक्तचाप की समस्या में कारगर औषधि हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
लहसुन से होने वाले फायदे - फोटो : Pixabay
लहसुन के ब्लड प्रेशर में लाभ

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि लहसुन के हमारे स्वास्थ्य के लिए कई लाभ हो सकते हैं। सामान्य सर्दी-जुकाम से सुरक्षा देने के साथ ये रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करने की क्षमता रखता है। इससे सिस्टोलिक और डायस्टोलिक दोनों ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है। असल में लहसुन में एलिकिन नामक औषधीय तत्व होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लामेटरी प्रभावों के लिए जाना जाता है। ये रक्त वाहिकाओं की रक्षा करने के साथ ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी लाभकारी हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
रक्तचाप कम कैसे करें? - फोटो : istock
ब्लड प्रेशर हो सकता है कंट्रोल

लहसुन की प्रभाविकता को जानने के लिए शोधकर्ताओं ने उच्च रक्तचाप वाले लोगों पर इसका अध्ययन किया। प्रतिभागियों को लहसुन वाले स्पलीमेंट्स की खुराक दी गई। इसमें पाया गया कि लहसुन रक्तचाप को कंट्रोल करने में असरदार हो सकता है। इस प्रभाव के कारण हृदय संबंधी घटनाओं का जोखिम 16-40% तक कम हो सकता है। विश्लेषण में पाया गया कि लहसुन का प्रभाव कुछ रक्तचाप की दवाओं के समान था, वहीं इसके दुष्प्रभाव भी कम थे।

4 of 5
तंत्रिकाओं को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें? - फोटो : istock
रक्त वाहिकाओं को देता है आराम

अध्ययनों की एक अन्य समीक्षा में बताया गया है कि लहसुन में मौजूद एलिकिन, एंजियोटेंसिन II के उत्पादन को सीमित कर सकता है, ये वो हार्मोन है जो रक्तचाप बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इसका उत्पादन कम होने से ब्लड प्रेशर के बढ़ने का खतरा कम हो जाता है। इतना ही नहीं एलिकिन, आपकी रक्त वाहिकाओं को भी आराम दे सकता है, जिससे रक्त अधिक आसानी से प्रवाहित होता है और धमनियों पर पड़ने वाला अतिरिक्त दबाव कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लहसुन खाने से होने वाले फायदे - फोटो : getty images
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा में वर्षों से कई औषधियों का इस्तेमाल किया जाता रहा है, इसके परिणाम भी बेहतर देखे गए। लहसुन कई प्रकार से सेहत के लिए लाभकारी हो सकता है, पर इसका मतलब ये नहीं है कि दवाओं की जगह पर इसका सेवन किया जाए। घरेलू उपाय हमेशा सहायक चिकित्सा माने जाते हैं, इसलिए किसी भी रोग के लिए डॉक्टर  द्वारा सलाह-जांच और इलाज जरूरी है। डॉक्टर की सलाह पर ही किसी तरह के घरेलू उपचार पद्धतियों को प्रयोग में लाना चाहिए।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें