कैंसर का उपचार
- फोटो : Pixabay
70 प्रकार के कैंसर पर दवा का अध्ययन
शोधकर्ता बताते हैं, अब तक के अध्ययन में, स्तन कैंसर, स्मॉल सेल्स वाले फेफड़ों के कैंसर और न्यूरोब्लास्टोमा नामक तंत्रिका कोशिकाओं में शुरू होने वाले कैंसर में इसे काफी असरदार पाया गया है। कुल मिलाकर, शोधकर्ताओं ने 70 प्रकार के कैंसर पर इस दवा के प्रभावों की जांच की, जिसमें से अधिकतर में इसके असरदार परिणाम देखे गए हैं। कैंसर के कारण उत्पन्न ट्यूमर वाले चूहों में इस दवा ने कैंसर कोशिकाओं को प्रभावी ढंग से कम किया है।