सिरदर्द होना एक आम समस्या है जो लगभग हर किसी को कभी न कभी होती ही है। माइग्रेन भी एक प्रकार का सिरदर्द ही है, लेकिन यह आम सिरदर्द से बिल्कुल अलग है। इसमें होने वाला सिरदर्द काफी तकलीफदेह होता है। ऐसा लगता है जैसे सिर के अंदर कोई जोर-जोर से हथौड़े मार रहा है। असल में माइग्रेन नसों से संबंधित एक गंभीर समस्या है, जो सिर के दोनों तरफ या आधे हिस्से में हो सकती है। किसी-किसी का माइग्रेन अटैक महज कुछ घंटों का ही होता है, लेकिन कुछ लोगों को यह कई दिनों तक प्रभावित करता है। आइए जानते हैं माइग्रेन अटैक से पहले के उन संकेतों के बारे में, जिनसे पता चलता है कि व्यक्ति को माइग्रेन का अटैक हो सकता है।