फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं ये पेय पदार्थ, नहीं बढ़ने देते शुगर लेवल

Mon, 19 Oct 2020 04:01 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को अक्सर अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होता है, जिससे उनका शुगर लेवल बढ़े नहीं, क्योंकि शुगर लेवल का बढ़ना कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो जाता है। अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं तो अपने आहार और पेय पदार्थों के सेवन के तरीके में बदलाव कर अपने शुगर लेवल को नियंत्रित कर सकते हैं। कुछ पेय पदार्थ आपके शुगर लेवल को बढ़ाने का भी काम करते हैं, जैसे कि कोल्ड ड्रिंक और सोडा आदि। ऐसे में आपको कौन से पेय पदार्थ का सेवन करना चाहिए, यह जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं उन पांच पेय पदार्थों के बारे में, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सादा या नींबू पानी पिएं 
  • पानी तो वैसे हर इंसान को फायदा ही पहुंचाता है, इसके साथ ही यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का भी सबसे अच्छा साधन है। अगर आप ब्लड में शुगर की मात्रा संतुलित रखना चाहते हैं तो आप सादा पानी या फिर नींबू पानी का सेवन करें। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लो फैट ड्रिंक लें 
  • डायबिटीज के मरीजों को 'लो फैट ड्रिंक' ही लेनी चाहिए, जैसे कि- गाय या बकरी का दूध। हालांकि इसका भी ध्यान रखें कि इनका सेवन ज्यादा मात्रा में न करें, क्योंकि ज्यादा मात्रा में किसी भी चीज का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक ही होता है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ग्रीन टी पिएं 
  • भारत में अक्सर लोग दिनभर में कई कप चाय पी जाते हैं, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए ये नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए आप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं, जो रक्तचाप और हानिकारक कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम तो करता ही है, साथ ही यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने में सहायक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सब्जियों का जूस या सूप पिएं 
  • फलों का जूस फायदेमंद तो होता है, लेकिन यह डायबिटीज के मरीजों के लिए सही नहीं होता है, क्योंकि फल मीठे होते हैं और उससे उनका शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज फल की जगह सब्जियों का जूस या सूप पी सकते हैं। दरअसल, वेजिटेबल जूस विटामिन और एंटी आक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं और डायबिटीज के मरीजों को नुकसान नहीं पहुंचाते। 
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें