कोवैक्सीन की ट्रायल (सांकेतिक)
- फोटो : PTI
ट्रायल की फाइनल रिपोर्ट आने से पहली ही मिल सकती है मंजूरी
सूत्र बताते हैं, बच्चों में कोवैक्सीन के ट्रायल की फाइनल रिपोर्ट आने में अभी चूंकि करीब 5 महीने से अधिक का समय लगता दिख रहा है, ऐसे में सरकार और डीजीसीआई परीक्षण ट्रायल के 50-55 दिन बाद ही इसके आपातकालीन उपयोग को मंजूरी दे सकती है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं होगा, इससे पहले वयस्कों के लिए भी वैक्सीन को मंजूरी देते समय भी ट्रायल के 210 दिन पूरे होने तक इंतजार नहीं किया था। चूंकि कोरोना के नए वैरिएंट्स तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में बच्चों को सुरक्षा की डोज देना काफी जरूर हो गया है।