फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: सबसे सस्ती भारत की कोरोना वैक्सीन तो सबसे महंगी चीन की, जानें किस टीके की कितनी है कीमत

Thu, 04 Mar 2021 08:39 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वैक्सीन की कीमत - फोटो : iStock
दुनियाभर की सरकारें कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए टीकाकरण अभियान चला रही हैं। इसमें भारत से लेकर ब्रिटेन, अमेरिका, चीन, रूस, इस्रायल, आदि देश शामिल हैं। दरअसल, सभी देशों की यही कोशिश है कि टीकाकरण के माध्यम से इस महामारी को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके, ताकि लोग पहले की तरह ही बिना किसी डर के जीवन जी सकें। ऐसे में यह जरूरी है कि वैक्सीन की पहुंच सभी लोगों तक हो। इसके लिए जो सबसे जरूरी चीज है, वो है वैक्सीन की सही कीमत, ताकि लोग उसे लगवा सकें। कुछ कंपनियों की वैक्सीन तो बेहद ही सस्ती हैं, लेकिन कुछ की बेहद महंगी। इसमें भारत की वैक्सीन को दुनिया में सबसे सस्ता माना जा रहा है, जबकि चीन की वैक्सीन को सबसे महंगा। आइए जानते हैं कि आखिर कोरोना के किस टीके की कितनी कीमत है? 
विज्ञापन

2 of 5
कोवैक्सिन और कोविशील्ड - फोटो : PTI/twitter@seruminstitute
भारत में जिन दो वैक्सीन (कोविशील्ड और कोवैक्सीन) का इस्तेमाल हो रहा है, उन्हें दुनिया में सबसे सस्ता माना जा रहा है। सरकार ने इन वैक्सीन की अधिकतम कीमत 250 रुपये प्रति खुराक निर्धारित की है। यानी जिन अस्पतालों में टीके लगाए जा रहे हैं, वहां किसी भी व्यक्ति से टीके की कीमत 250 रुपये से अधिक नहीं लिया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Covishield, Vaccine - फोटो : Twitter@AdarPoonawala
हालांकि सऊदी अरब और दक्षिण अफ्रीका में कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत प्रति खुराक 390 रुपये के आसपास है, जबकि ब्राजील में इसी वैक्सीन की एक खुराक की कीमत करीब 370 रुपये तय की गई है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी कंपनी फाइजर ने जो कोरोना वैक्सीन तैयार की है, उसकी कीमत प्रति खुराक 1400 रुपये से अधिक है। वहीं, यूरोपीय यूनियन द्वारा बनाई गई वैक्सीन (mRNA- 1273) की कीमत प्रति खुराक करीब 1300 रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock
रूस की 'स्पूतनिक-वी' दुनिया की पहली पंजीकृत कोरोना वैक्सीन है। इसकी प्रति खुराक कीमत करीब 730 रुपये बताई जाती है। अगर चीन की वैक्सीन 'कोरोनावैक' की बात करें तो इसकी प्रति खुराक कीमत करीब 2200 रुपये बताई जाती है। यह अन्य वैक्सीन के मुकाबले काफी महंगी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें