फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: अब दिन हो या रात कभी भी लगवा सकेंगे कोरोना की वैक्सीन, सरकार ने दी इजाजत

Wed, 03 Mar 2021 08:07 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock
कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए भारत सरकार ने एक अहम फैसला किया है। अब दिन हो या रात, आप कभी भी अस्पताल या टीकाकरण केंद्र जाकर कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अस्पतालों को 24 घंटे के दौरान किसी भी समय कोरोना वैक्सीन लगाने की इजाजत दे दी है। सरकार ने कहा है कि जिन्हें भी कोरोना वैक्सीन लगवानी हो, वे अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय अस्पताल जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, 'सरकार ने टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए समय की बाध्यता समाप्त कर दी है। देश के नागरिक अब 24x7 अपनी सुविधानुसार टीका लगवा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके समय की कीमत बखूबी समझते हैं।' 
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
बीते सोमवार यानी एक मार्च को ही सरकार ने टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण शुरू किया है। इसके तहत अब वरिष्ठ नागरिकों और 45 साल से अधिक उम्र के वैसे लोगों को टीका दिया जाएगा, जो किसी न किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। सरकार ने उम्मीद जताई है कि दूसरे चरण में करीब 10 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाएगा। 



 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock
सरकार ने आयुष्मान भारत कार्यक्रम, सीजीएचएस या राज्य सरकारों के कार्यक्रमों के तहत रजिस्टर्ड निजी अस्पतालों को भी वैक्सीन लगाने की इजाजत दी है। यानी अब लोग निजी अस्पतालों में भी जाकर कोरोना की वैक्सीन लगवा सकते हैं। इसके लिए सरकार ने वैक्सीन की एक खुराक की कीमत 250 रुपये तय की है।  

4 of 5
कोरोना वैक्सीन लगवाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : AmarUjala
टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री भी टीका ले चुके हैं। इनमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक प्रमुख हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
भारत में अब तक एक करोड़ 48 लाख से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण के मुताबिक, इनमें से दो लाख से अधिक टीके 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 से 59 साल के लोगों को लगाए गए हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें