फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus US: अब अमेरिका पहुंचा कोरोना का नया 'डबल म्यूटेंट' वैरिएंट, जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिये हुई पुष्टि

Thu, 08 Apr 2021 01:12 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
विज्ञापन
1 of 4
कोरोनावायरस का एक नया वेरिएंट - फोटो : iStock
अमेरिका में पहले से ही कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं और अब यहां एक और डराने वाली बात सामने आई है। कहा जा रहा है कि हाल ही में भारत में जो कोरोना का नया 'डबल म्यूटेंट' वैरिएंट पाया गया था, वह अब कैलिफोर्निया में भी मिला है। सैन फ्रांसिस्को क्रोनिकल के मुताबिक, स्टैनफर्ड क्लीनिकल वायरोलॉजी लैब ने जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिये इस वैरिएंट की पहचान और पुष्टि की है। यह जानकारी लैब के डायरेक्टर डॉक्टर बेंजामिन पिंस्की ने दी है। कहा जा रहा है कि यह लैब ऐसे ही कुछ और नमूनों की जांच कर रहा है, जिसकी रिपोर्ट अगले कुछ दिनों में आ सकती है। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सैन फ्रांसिस्को क्रोनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टैनफर्ड हेल्थ केयर क्लीनिक में भर्ती एक मरीज में इस 'डबल म्यूटेंट' वैरिएंट की पुष्टि हुई है। माना जा रहा है कि यह मरीज सैंटा क्लारा काउंटी में इस वैरिएंट से संक्रमित हुआ है। डॉक्टर बेंजामिन पिंस्की ने भी इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
भारत के 18 राज्यों में फैला है 'डबल म्यूटेंट' वैरिएंट 
  • पिछले महीने ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी थी कि देश के 18 राज्यों में कोरोना वायरस का एक नया 'डबल म्यूटेंट' वैरिएंट पाया गया है, जो संक्रामक तो है ही, साथ ही यह शरीर के इम्यून सिस्टम यानी प्रतिरक्षा तंत्र से भी बचने में सक्षम है। मंत्रालय के मुताबिक, यह नया 'डबल म्यूटेंट' वैरिएंट शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र से बचकर संक्रामकता को बढ़ाता है। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जिस समय डबल म्यूटेंट वैरिएंट के बारे में जानकारी दी गई थी, उस समय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के E484Q और L452R म्यूटेशन के बारे में बताया था। हालांकि इससे यह साफ नहीं हो पाया था कि इन दोनों म्यूटेशन में दोबारा म्यूटेशन की बात हो रही थी या इन दोनों वायरस के एक साथ मिलकर उसमें बदलाव होने की बात हो रही थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें