ब्लड ग्लूकोज लेवल को संतुलित रखने में मदद मिल सकती है
- फोटो : social media
इन बीमारियों पर रखें नजर
हाई ब्लड प्रेशर, नेत्र रोग, हृदय और रक्त वाहिनियों से संबंधित रोग, नर्व डैमेज, किडनी से संबंधित रोग और थायराइड की समस्याओं पर नजर रखना आवश्यक है। शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से आपको अपने ब्लड ग्लूकोज लेवल को संतुलित रखने में मदद मिल सकती है। यह आपके रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को स्वस्थ सीमा में रखने, तनाव को दूर करने, हृदय और हड्डियों को मजबूत बनाने, मांसपेशियों की ताकत में सुधार करने और जोड़ों को लचीला रखने में भी मददगार साबित हो सकता है इसलिए सप्ताह में पांच दिन, रोजाना लगभग 30 मिनट एक्सरसाईज करें।
नोट- यह लेख हार्मोन इंडिया के एंडोक्राइनोलॉजिस्ट एवं डायबिटोलॉजिस्ट डॉक्टर अजय शुक्ला से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर अजय शुक्ला पिछले 12 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री एस.जी.पी.आई, लखनऊ से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।