फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञ से जानें: कोरोना संक्रमित मरीज का अगर बुखार कम नहीं हो रहा है तो क्या करें?

Tue, 27 Apr 2021 10:40 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
देश में पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे थे, लेकिन बीते 24 घंटे में इसमें थोड़ी गिरावट आई है। मंगलवार को देश में संक्रमण के तीन लाख 23 हजार 144 नए मामले सामने आए जबकि 2700 से अधिक लोगों की मौतें हुई हैं। हालांकि यहां ठीक होने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है। एक दिन में ढाई लाख से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। चूंकि देश में टीकाकरण का काम तो तेजी से चल रहा है, लेकिन टीका लेने के बाद भी कई लोग संक्रमित हो रहे हैं। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना और वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब... 
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
वैक्सीन लगवाने के बाद अगर पॉजिटिव हुए, तो वायरस का कितना प्रभाव रहता है? 
  • दिल्ली स्थित जी. बी. पंत अस्पताल के डॉ. संजय पांडेय कहते हैं, 'वैक्सीन लगवाने के बाद कई लोग संक्रमित हुए हैं, लेकिन जो डाटा सामने आया है, उसके मुताबिक पहली डोज भी लोगों को वायरस से सुरक्षा दे रही है। अगर कोई पहली डोज के बाद संक्रमित हुआ है, तो उसे 60 से 75 फीसदी तक सुरक्षा मिल रही है और दूसरी डोज लेने के बाद वह वायरस को एकदम हल्का कर देता है। हाल ही में कोवैक्सीन और कोविशील्ड का जो डाटा आया है, उसके मुताबिक वैक्सीन की दोनों खुराक लगवाने के बाद 0.04 फीसदी लोगों को केवल हल्का संक्रमण हुआ है। इसलिए अपनी बारी आने पर कोरोना की वैक्सीन जरूर लगवाएं।' 
विज्ञापन

3 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
जिन्हें पहली डोज के बाद कोरोना हो चुका है वो वैक्सीन लगवाएं या इंतजार कर लें? 
  • डॉ. संजय पांडेय कहते हैं, 'जो डाटा अभी सामने आया है, उसके मुताबिक अगर पहली डोज होने के बाद भी कोविड हुआ है तो सुरक्षा मिलती है। चूंकि हमारे शरीर को वायरस से सुरक्षा मिली है और शरीर की एंटीबॉडी रिस्पॉन्स कर रही हैं, इसलिए ठीक होने के दो हफ्ते बाद दूसरी डोज ले सकते हैं।'  

4 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कोरोना से संक्रमित का अगर बुखार कम नहीं हो रहा है तो क्या करें? 
  • डॉ. संजय पांडेय कहते हैं, 'जी हां, कई बार लोगों में सिर्फ बुखार के ही लक्षण आते हैं, उसके अलावा कोई और लक्षण बहुत कम होते हैं। वहीं कई लोगों का बुखार जल्दी नहीं उतर रहा है, ऐसे में कई बार ऐसा हो रहा है कि व्यक्ति वायरस से तो उबर जा रहा है, लेकिन उसके बाद कुछ बैक्टीरियल वायरल से संक्रमित हो जाता है। इसलिए अगर एक हफ्ते में बुखार न उतरे तो परेशान न हों, अपने डॉक्टर को दिखाएं, वो कुछ एंटीवायरल दवा आदि देंगे और कुछ दिन में आराम हो जाएगा।' 
विज्ञापन

5 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
मलेरिया और कोरोना के बुखार में कैसे अंतर समझें? 
  • डॉ. संजय पांडेय कहते हैं, 'मलेरिया और कोरोना दोनों में ही तेज बुखार आता है, लेकिन मलेरिया में सर्दी-जुकाम नहीं होगा और न ही सेचुरेशन से संबंधित समस्या होगी। जहां तक कोरोना का है तेज बुखार के साथ ही सर्दी, जुकाम, गले में खराश, ऑक्सीजन की समस्या हो सकती है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
क्या हम घर पर कोई दवा की किट रख सकते हैं? 
  • डॉ. संजय पांडेय कहते हैं, 'कोरोना के समय में बुखार की दवा घर में रख सकते हैं और आने पर ले सकते हैं। लेकिन अगर कोरोना है और लक्षण इससे ज्यादा हैं या बढ़ रहे हैं तो बेहतर है कि पहले कोरोना जांच करवाएं और डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लें। कई बार लोग खुद से कई तरह की दवा ले लेते हैं, जो नुकसान करने लगती हैं। इसलिए कोई किट बनाकर खुद दवाइयां न लें।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें