आचार्य मनीष
आयुर्वेदाचार्य
क्या आपने कभी अतिबला का पौधा देखा है? कई जगहों पर इसे कंघी पौधे के नाम से भी जाना जाता है और इसका वैज्ञानिक नाम 'एब्युटिलॉन इंडिकम' है। दरअसल, यह एक झाड़ीनुमा पौधा होता है, जिसका उपयोग कई प्रकार की दवाइयां बनाने और बच्चों की प्रतिरक्षा को बढ़ाने वाले हर्बल टॉनिक के महत्वपूर्ण घटक के रूप में किया जाता है। पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में अतिबला के पौधे का उपयोग स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं के उपचार के तौर पर किया जाता रहा है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...