पिछले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी देखने को मिली है। पहले जहां रोजाना चार लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे थे, वहीं अब घटकर तीन लाख पर आ गए हैं। चूंकि इस बीच कई जगहों पर बारिश भी हुई है। ऐसे में कई लोग यह मान कर चल रहे हैं कि बारिश की वजह से ही कोरोना के मामलों में कमी आई है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर मैसेज भी वायरल होने लगे हैं, जिसको लेकर लोग भ्रम में हैं। आइए जानते हैं कि क्या वाकई मौसम परिवर्तन और बारिश से संक्रमण की रफ्तार कम हो सकती है?