देश नोवल कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। हाल के दिनों में संक्रमण के आंकड़ों में थोड़ी कमी जरूर देखी गई है, लेकिन स्थिति अब भी बेहतर नहीं है। जहां कोविड के गंभीर संक्रमण वाले रोगियों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता होती है, वहीं 80 फीसदी से अधिक रोगी डॉक्टरों से टेली-परामर्श के माध्यम से घर पर ही ठीक हो सकते हैं। अभी भी बड़ी संख्या में लोग इन-होम क्वारंटाइन हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि होम आइसोलेशन के में रह रहे लोगों पर बड़ी जिम्मेदारी होती है, क्योंकि आपको अपने अलावा परिवार के दूसरे लोगों का भी ध्यान रखते हुए उन्हें संक्रमण से सुरक्षित करना होता है।
अब भी होम आइसोलेशन से संबंधित कई विषयों को लेकर लोगों के मन में भ्रम और सवाल हैं। ऐसा ही एक सवाल है कि क्या कोविड संक्रमित द्वारा प्रयोग में लाए जा रहे ऑक्सीमीटर और अन्य उपकरणों को परिवार के दूसरे सदस्य भी इस्तेमाल कर सकते हैं? आइए इस बारे में विशेषज्ञ से जानते हैं।