फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट से लेकर पाचन तंत्र तक की कई समस्याओं को दूर करता है नारियल तेल

Sun, 23 Feb 2020 10:30 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नारियल तेल
नारियल तेल सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। यह कई बीमारियों के जोखिम को कम करता है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो फौरन अपने डाइट में नारियल तेल को शामिल करें। खाने में नारियल तेल को शामिल करने से आपको हार्ट से लेकर पाचन तंत्र तक की कई बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। नारियल तेल शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और हमें सर्दी-खांसी के अलावा भी कई बीमारियां से दूर रखता है। नारियल तेल से दांत और हड्डियां मजबूत होती हैं। आइए जानते हैं कि खाने में नारियल तेल के इस्तेमाल से क्या-क्या फायदा होता है


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नारियल तेल
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो नारियल तेल में बना हुआ खाना खाएं। नारियल तेल शरीर के मेटाबॉलिक रेट को बढ़ता है, जिसकी वजह से आसानी से वजन घटता है। अगर आपकी तोंद निकली हुई है और मोटापा बढ़ गया है तो नारियल तेल का खाने में इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

3 of 5
नारियल तेल
खाने में नारियल तेल का इस्तेमाल करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। नारियल तेल से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ती है और संक्रमण नहीं होता। नारियल तेल शरीर के बैक्टिरिया से लड़ता है और पेट का संक्रमण नहीं होता।  


 

4 of 5
coconut oil
खाने में नारियल तेल के इस्तेमाल से कैंसर जैसी घातक बीमारी के जोखिम को कम किया जा सकता है। नारियाल तेल कीटोन्स का उत्पादन करता है। कीटोन्स, शरीर के स्वस्थ्य सेल्स को ऊर्जा प्रदान करते हैं। कीटोन्स कैंसर सेल्स को छोड़कर शरीर के दूसरे मजबूत सेल्स को ऊर्जा देते हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नारियल - फोटो : getty images
नारियल तेल हार्ट की बीमारियों के जोखिम को कम करता है। डाइट में नारियल तेल के प्रयोग से हार्ट की समस्या नहीं होती है। नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है जो कि गुड कोलेस्ट्रोल के लिए फायदेमंद होता है। शरीर में गुड कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ने से हार्ट की समस्या नहीं होती है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें