कोरोना वायरस को लेकर पिछले सात महीनों बहुत सारे शोध और अध्ययन हो चुके हैं। कई शोध और अध्ययनों में इस वायरस को लेकर बड़े-बड़े दावे और खुलासे किए जा चुके है। अब एक और अध्ययन में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। यह अध्ययन कोरोना वायरस के गढ़ वुहान में किया गया है। चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, वुहान स्थित एक अस्पताल में कोरोना से ठीक हुए मरीजों की जांच के बाद कई बातें सामने आई हैं। शारीरिक प्रभावों से इतर उनपर मानसिक प्रभाव भी पड़ा है। आइए, इस अध्ययन के बारे में और विस्तार से जानते हैं: