फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: बच्चों के लिए आधार कार्ड बनवाने का नियम है अलग, जान लीजिए कैसे करना होगा आवेदन

Thu, 30 Sep 2021 08:31 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
बाल आधार कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : iStock
आधार कार्ड भारत के सभी नागरिकों के लिए जरूरी होता है। यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसकी जरूरत हर जगह पड़ती है। यह कोई जरूरी नहीं है कि आधार कार्ड सिर्फ व्यस्कों का ही बनता है, बल्कि बच्चों का भी, चाहे उसकी उम्र पांच साल से भी कम ही क्यों न हो, आधार कार्ड बनता है। बच्चों के आधार कार्ड को 'बाल आधार कार्ड' कहा जाता है। इसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया थोड़ी अलग है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई ने बच्चों के लिए आधार कार्ड बनवाने के नियम में थोड़ा बदलाव किया है। अब माता-पिता अपने बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए उसका जन्म प्रमाण पत्र या उसका जिस अस्पताल में जन्म हुआ है, उसके द्वारा जारी की गई पर्ची के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं बाल आधार कार्ड के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है? 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
यूआईडीएआई के नए नियम के मुताबिक, पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए आधार कार्ड बनवाने के लिए उनके आंखों की रेटिना और हाथ की पांचों उंगलियों का फिंगर प्रिंट देने की कोई जरूरत नहीं होगी। उनके लिए बायोमेट्रिक की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बाल आधार कार्ड बनवाने के लिए ये चीजें हैं जरूरी 
  • बाल आधार कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए माता-पिता का पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, नरेगा जॉब कार्ड या राशन कार्ड आदि की जरूरत पड़ती है। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कैसे करें आवेदन? 
  • सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाएं। 
  • फिर आधार कार्ड पंजीकरण का विकल्प चुनें और जरूरी जानकारी भरें। 
  • आवासीय पता, इलाका, राज्य आदि के बारे में जो जानकारी मांगी जाए, उसे दर्ज करें और आवेदन को जमा कर दें। 
  • अब बाल आधार कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन शेड्यूल करने के लिए अप्वाइंटमेंट पर क्लिक करें। 
  • फिर नजदीकी आधार नामांकन केंद्र का चयन करें और अप्वाइंटमेंट ले लें। 
  • अब आप यूआईडीएआई जारी की गई तारीख पर नामांकन केंद्र जाकर बाल आधार कार्ड बनवा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें