फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: फैक्ट्री डाटा रिसेट करके बेच रहे हैं फोन तो हो जाएं सावधान, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Wed, 29 Sep 2021 05:02 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अगर आप भी फैक्ट्री डाटा रिसेट करके फोन को बेचते हैं तो सावधान हो जाइए। इससे आपका जरूरी और प्राइवेट डाटा लीक हो सकता है। हम में से कई लोग अमूमन अपने पुराने फोन को फैक्ट्री डाटा रिसेट करके बेचते हैं। आपको बता दें कि रिसेट करने के बाद भी हमारे फोन के कई फाइल्स को रिकवर किया जा सकता है। ऐसे में आपके प्राइवेट डाटा के लीक होने का खतरा बन जाता है। आपने पुराना फोन जिस व्यक्ति को बेचा है। वह आसानी से किसी सॉफ्टवेयर या किसी डिस्क रिकवरी टूल की मदद से आपके प्राइवेट फोटोज और वीडियोज को रिकवर कर सकता है। यही नहीं उन फोटोज और वीडियोज के सहारे वो आपको ब्लैकमेल भी कर सकता है। ऐसे में कभी भी फैक्ट्री डाटा रिसेट करके फोन को नहीं बेचना चाहिए। अगर आप अपने पुराने फोन को बेचने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपने फोन की पूरी मेमोरी स्टोरेज को वाइप आउट कर सकते हैैं।
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अपने एंड्रॉयड फोन को बेचने से पहले आप उसका बैकअप ले लें। बैकअप लेते वक्त ये ध्यान रखें कि सभी जरूरी डाटा आपके पीसी या दूसरे डिवाइस में आ गया हो। उसके बाद ही फोन का फैक्ट्री डाटा रिसेट करें। फैक्ट्री डाटा रिसेट करने के बाद आपको डाटा ओवर राइट करना होगा।  
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
उसे करने के बाद जब आपका फोन ऑन होगा, तब उसे जंक फाइल से भर दें। या फिर फोन के भीतर पब्लिक डोमेन में जो वीडियो या फाइल उपलब्ध हैं, उससे भर दें। फोन की मेमोरी जब पूरी तरह भर जाए। उसके बाद दोबारा फोन का फैक्ट्री डाटा रिसेट करें। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels
अब आप अपने फोन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेच सकते हैं। हां फोन को बेचते वक्त सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड निकालना मत भूलिये। अपने पुराने मोबाइल फोन को बेचते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें