कोरोना महामारी की वजह से पूरा विश्व हेल्थ सेक्टर पर विशेष ध्यान दे रहा है। साथ ही भविष्य में आने वाली चुनौतियों से लड़ने के लिए खुदको तैयार भी कर रहा है। इसी कढ़ी में अब कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) समूचे विश्व में स्वास्थ्य क्षेत्र में नई नौकरियों पैदा करने हेतु विभिन्न देशों के साथ मिलकर कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए मापदंड तैयार कर रहा है।
एमएसडीई ने अकेले ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, कनाडा, जापान, स्वीडन और सिंगापुर जैसे देशों में स्वास्थ्य क्षेत्र में 300,000 नौकरियों की खोज की है। अधिकारियों द्वारा यह संभावना जताई जा रही है कि युवाओं को आगामी पांच वर्ष में गल्फ में 2.63 मिलियन और यूके में 300,000 नौकरियों के अवसर मिल सकते हैं।