आज के समय में पुलिस विभाग में नौकरी करना हर युवा का सपना होता है क्योंकि यहां एक अच्छी सैलरी तो मिलती ही है इसके साथ-साथ आपको रूतबा और सम्मान भी मिलता है। ऐसे युवा जो जोखिम और जंग को हमेशा मात देने के लिए तैयार रहते हैं और अपनी जान पर खेलकर लोगों की जान बचाने का साहस रखते हैं आज हम उन्हीं युवाओं के लिए एक बेहतर करियर विकल्प की जानकारी देने जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आ गया है। उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर सरकारी भर्ती निकली है। यह भर्ती राज्य पुलिस महकमे में निकली है। राज्य पुलिस विभाग में करीब 10 हजार पदों पर भर्ती निकली है। इसकी भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन संबंधी संपूर्ण जानकारी यहां आपको दी जा रही है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 25 फरवरी, 2021 को पुरुषों एवं महिलाओं के लिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस तथा पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर, पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती-2020-21 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई थी। अमर उजाला डॉट कॉम पर आपको आधिकारिक भर्ती अधिसूचना, भर्ती की आवेदन प्रक्रिया, पदों का विस्तृत विवरण, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, संभावति वेतनमान और भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों आदि की जानकारी दी जा रही है।