फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार की बंपर भर्ती : नए मंत्रिमंडल के साथ ही निकलीं कईं नौकरियां, जानिए कहां-कितने पद

Wed, 07 Jul 2021 08:16 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्र सरकार के नए मंत्रिमंडल के साथ ही देश में एक बार फिर बंपर भर्तियां निकलीं हैं। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अपनी एक पत्रिका में ढेरों नौकरियों की जानकारी दी है। इसके माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, मंत्रालयों के उपक्रमों, केंद्रीय स्वायत्त संगठनों की रिक्तियों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 8
सरकारी नौकरियां 2021 - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार के नए मंत्रिमंडल के साथ ही देश में एक बार फिर बंपर भर्तियां निकलीं हैं। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अपनी एक पत्रिका में ढेरों नौकरियों की जानकारी दी है। इसके माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, मंत्रालयों के उपक्रमों, केंद्रीय स्वायत्त संगठनों की रिक्तियों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
कोरोना महामारी के इस दौर में सरकारी नौकरी की महत्ता को देखते हुए सरकार की ओर से रोजगार और रोजगार परक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई है। केंद्र सरकार के मंत्रालयों से संबंधित विभागों, उपक्रमों एवं कंपनियों में वर्तमान रिक्तियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस खबर को पूरा पढ़ें। साथ ही विभिन्न पदों पर आवेदन करने की पात्रता और अंतिम तिथि भी यहां जान सकते हैं। प्रत्येक नई नौकरी की जानकारी के लिए कृपया आगे पढ़ें पर क्लिक करें।  

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू), भारत सरकार
जनवरी 1992 में, राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 के तहत एक वैधानिक निकाय के रूप में राष्ट्रीय महिला आयोग की स्थापना की गई थी। यह महिलाओं के लिए संवैधानिक और कानूनी सुरक्षा उपायों की समीक्षा करने, उपचारात्मक विधायी उपायों की सिफारिश करने, शिकायतों के निवारण की सुविधा प्रदान करने के लिए है। यह महिलाओं को प्रभावित करने वाले सभी नीतिगत मामलों पर सरकार को सलाह भी देता है।
विज्ञापन

2 of 8
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की रिक्तियों का विवरण
रिक्तियों की कुल संख्या - 09
  1. निजी सचिव के लिए - 06 पद
  2. अवर सचिव पद के लिए - 01 रिक्ति
  3. रिसर्च ऑफिसर पद के लिए - 01 रिक्ति
  4. असिस्टेंट लॉ ऑफिसर के लिए - 01 पद
विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे http://ncw.nic.in/ पर जाएं। अगली नौकरी की जानकारी के लिए कृपया आगे पढ़ें पर क्लिक करें।  
 
विज्ञापन

3 of 8
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल), कोयला मंत्रालय, भारत सरकार
रिक्तियों की कुल संख्या - 08
  1. महाप्रबंधक (सीएस) ई-8 ग्रेड के लिए - 01 रिक्ति  
  2. मुख्य प्रबंधक (सीएस) ई -7 ग्रेड के लिए - 03 रिक्ति 
  3. वरिष्ठ प्रबंधक (सीएस) ई -6 ग्रेड के लिए - 04 रिक्ति
उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई, 2021 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पात्रता संबंधी अधिक जानकारी के लिए सीआईएल की वेबसाइट www.coalindia.in देखें। वहीं, अगली नौकरी की जानकारी के लिए कृपया आगे पढ़ें पर क्लिक करें।  
 

4 of 8
सरकारी नौकरी 2021, sarkari naukri, sarkari naukri 2021, sarkari naukri 2021 live, sarkari naukri 2021 updates, 2021 sarkari naukri - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), भारत सरकार
  1. निदेशक (वित्त) पद के लिए - 1 रिक्ति
  2. वित्तीय सलाहकार (आवास) पद के लिए - 1 रिक्ति
इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2021 है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती अभियान के बारे में विस्तृत नियम और शर्तों के लिए डीडीए की वेबसाइट www.dda.org.in देखें। वहीं, अगली नौकरी की जानकारी के लिए कृपया आगे पढ़ें पर क्लिक करें।  
 
विज्ञापन

5 of 8
इसरो - फोटो : social media
तरल प्रणोदन प्रणाली केंद्र (एलपीएससी), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
इसरो में रिक्तियों की कुल संख्या - 02 पद
  1. साइंटिफिक असिस्टेंट के लिए - 01 पद
  2. जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर के लिए - 01 पद
उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई, 2021 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.lpsc.gov.in देखें। वहीं, अगली नौकरी की जानकारी के लिए कृपया आगे पढ़ें पर क्लिक करें। 
 
विज्ञापन

6 of 8
चंद्रयान-2 ने भेजी धरती की पहली तस्वीर - फोटो : ANI
राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईओटी), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार
रिक्तियों की कुल संख्या - 04 पद
  1. पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पोस्टिंग के स्थान के साथ सीधी भर्ती के आधार पर वैज्ञानिक एफ (लाइफ डिसिप्लीन) के लिए - 01 रिक्ति
  2. प्रतिनियुक्ति के आधार पर इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल या भौतिकी विषय संकाय में वैज्ञानिक डी के लिए - 01 रिक्ति
  3. सीधी भर्ती के आधार पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिसिप्लीन में वैज्ञानिक सी के लिए - 1 रिक्ति
  4. प्रतिनियुक्ति के आधार पर वरिष्ठ कार्यकारी के लिए - 1 रिक्ति
उपरोक्त पदों पर भर्ती आवेदन के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.niot.res.in पर विजिट जरूर करना चाहिए। 
विज्ञापन

7 of 8
सरकारी नौकरी - फोटो : source
राष्ट्रीय जूट बोर्ड (एनजेबी), कपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार
  1. वित्त और आर्थिक सेवाओं के लिए निदेशक - 01 रिक्ति
आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 अगस्त, 2021 है।
इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे निदेशक पर आवेदन के लिए विस्तृत जानकारी हेतु राष्ट्रीय जूट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.jute.com अवश्य देख लें। 
 
विज्ञापन

8 of 8
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रोपड़
आईआईटी रोपड़ की ओर से रजिस्ट्रार पद के लिए 01 रिक्ति पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई, 2021 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आईआईटी रोपड़ में रजिस्ट्रार पद के लिए आवेदन से पूर्व शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य विवरणों के बारे में जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट जरूर कर लें। आईआईटी रोपड़ की आधिकारिक वेबसाइट www.iitrpr.ac.in है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें