बार काउंसिल ऑफ इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन को लेकर नया शेड्यूल भी घोषित कर दिया है। ऑल इंडिया बार परीक्षा-16 (AIBE XVI) अब 30 मई, 2021 को होनी है। परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख और आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तिथि भी आगे बढ़ा दी गई है।
इस बात की जानकारी बार काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से जारी अधिसूचना में दी गई है। अब अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए 30 अप्रैल, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, ऑल इंडिया बार परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान चार मई तक किया जा सकता है। जबकि, एडमिट कार्ड 12 मई, 2021 को जारी किए जाएंगे।