फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बारिश ने तोड़ा 32 साल का रिकॉर्ड, गांदरबल में बादल फटने से मची तबाही, देखिए तस्वीरें

Tue, 13 Jul 2021 01:47 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
जम्मू शहर में बारिश ने तोड़ा 32 साल का रिकॉर्ड - फोटो : संजय कुमार
जम्मू शहर में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश का सिलसिला जारी है। 32 साल बाद शहर में बारिश का रौद्र रूप देखने को मिला है। शहर में 1989 के बाद जुलाई महीने में अब तक की सबसे अधिक 150.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। ये सिलसिला ऐसे ही जारी रहा तो सात जुलाई 1986 में हुई 172.6 मिमी बारिश का रिकॉर्ड टूट सकता है। उधर, कश्मीर घाटी के गांदरबल में बादल फटने से कई घरों में पानी घुस गया है। राहत एवं बचाव का कार्य जारी है।
  • जम्मू = 150.6 मिमी(सुबह 7:30 बजे तक)
  • श्रीनगर = 8.2 मिमी
  • काजीगुंड = 5.2 मिमी
  • पहलगाम = 23.0 मिमी
  • कुपवाड़ा = 9.7 मिमी
  • कोकरनाग = 7.4 मिमी
  • गुलमर्ग = 13.6 मिमी
  • पंपोर = 28.0 मिमी
  • श्रीनगर हवाई अड्डा = 4.2 मिमी
  • अवंतीपोरा = 7.8 मिमी
  • अनंतनाग = 5.0 मिमी
  • खुदवानी = 8.0 मिमी (सुबह 6:30 बजे तक)
  • बांदीपोरा = 4.0 मिमी
विज्ञापन

2 of 6
भारी बारिश से जम्मू शहर में तबाही जैसा मंजर - फोटो : अमर उजाला
  • बडगाम = 7.0 मिमी (सुबह 7:30 बजे तक)
  • शोपियां = 12.0 मिमी (सुबह 6:30 बजे तक)
  • कुलगाम = 9.0 मिमी (सुबह 6:30 बजे तक)
  • आरएस पुरा = 55.0 मिमी
  • बनिहाल = 6.4 मिमी
  • बटोट = 25.4 मिमी
विज्ञापन

3 of 6
भारी बारिश से जम्मू शहर में तबाही जैसा मंजर - फोटो : अमर उजाला
  • कटड़ा = 76.6 मिमी
  • भद्रवाह = 10.4 मिमी
  • कठुआ = 24.8 मिमी
  • जम्मू हवाई अड्डा = 123.0मिमी
  • उधमपुर = 27.4 मिमी

4 of 6
भारी बारिश से जम्मू शहर में तबाही जैसा मंजर - फोटो : अमर उजाला
  • रामबन = 15.0 मिमी (सुबह 6:30 बजे तक)
  • पुंछ = 87.0 मिमी (सुबह 6:30 बजे तक)
  • किश्तवाड़ = 2.0 मिमी
  • सांबा = 119.0 मिमी
विज्ञापन

5 of 6
भारी बारिश से जम्मू शहर में तबाही जैसा मंजर - फोटो : अमर उजाला
उधर, रामबन के मगरकोट में पस्सियां गिरने के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद है। उधमपुर के विभिन्न हिस्सों में घाटी जाने वाले वाहनों की कतारें लगी हैं। मलबा हटाने का काम जारी है, लेकिन भारी बारिश के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि शुक्रवार रात को मगरकोट में पस्सियां गिरने पर राजमार्ग बंद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारी बारिश से जम्मू शहर में तबाही जैसा मंजर - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद रामबन के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। उधमपुर में भी घाटी की ओर जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। शनिवार दोपहर को वैकल्पिक मार्ग तैयार कर रामबन में फंसे हजारों वाहनों को निकालकर फिर से राजमार्ग को स्थायी तौर पर खोलने का काम शुरू कर दिया गया था। जिस स्थान पर पस्सियां गिरी हैं, वहीं पर टनल का भी निर्माण जारी है। इसलिए राजमार्ग को खोलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें