फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण को दावत: हिल स्टेशनों पर उड़ रहीं सामाजिक दूरी की धज्जियां, मुसीबत का सबब बन सकती है ये लापरवाही

Mon, 12 Jul 2021 01:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
पटनीटॉप में बढ़ रही है पर्यटकों की संख्या - फोटो : अमर उजाला
बाजारों और हिल स्टेशनों में लोगों की संख्या बढ़ रही है। जोकि चिंता का सबब है। कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन कोरोना की तीसरी लहर को न्योता दे रहा है। जम्मू संभाग में पटनीटॉप मार्ग पर पर्यटकों की भारी संख्या और वाहनों के चलते रविवार को घंटों जाम लगा रहा।

उधमपुर में रविवार को छुट्टी के चलते देविकानगरी के बाजारों में लोगों की संख्या में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नजर आई। बाजार के ज्यादातर सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भीड़ रही। इस दौरान किसी ने भी सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रखा और कई स्थानों पर तो लोग बिना मास्क के नजर आए। अब तो दुकानदारों ने मास्क पहनना कम कर दिया है।
 
अनलॉक के तहत बाजार में शर्तों के साथ दुकानें खोलने की अनुमति मिली है। प्रशासन ने साफ निर्देश दिए हैं कि कहीं पर भी कोई भीड़ नहीं लगनी चाहिए और हमेशा चेहरे पर मास्क नजर आना चाहिए। लेकिन मौजूदा समय में बाजार में कोविड एसओपी की जमकर अवहेलना की जा रही है। कई लोग बिना मास्क के बाजार में घूमते नजर आने लगे है। कई दुकानदारों ने भी अब मास्क पहनना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
बाजारों में सामाजिक दूरी का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला
रविवार को छुट्टी के चलते बाजार में लोगों की संख्या बहुत ज्यादा थी। सुबह नौ बजे ही बाजार में हजारों की संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए पहुंच गए थे। इसके बाद लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होती चली गई। लोगों की संख्या बढ़ने के साथ वाहनों की संख्या भी बहुत ज्यादा थी।
विज्ञापन

3 of 5
पटनीटॉप में बढ़ रही है पर्यटकों की संख्या - फोटो : अमर उजाला
इसी कारण बाजार के मेन बाजार, कोर्ट रोड, गोल मार्केट, अस्पताल रोड, सैला तालाब व शहर के विभिन्न हिस्सों में दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी। बिना मास्क के बाजार घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई भी कम की जा रही है। इसी कारण लोगों में अब सामाजिक दूरी के नियम और बिना मास्क के बाहर निकलने पर किसी तरह का कोई डर नहीं है।


 

4 of 5
पटनीटॉप में बढ़ रही है पर्यटकों की संख्या - फोटो : अमर उजाला
किश्तवाड़ जिले के ग्रीन जोन में आने के बाद प्रदेश प्रशासन ने और कोविड पाबंदियां हटाने का आदेश जारी किया है। इसके तहत अब जिले में सुबह सात से शाम सात बजे तक दुकानें खुलेंगी, जिसका लोगों और दुकानदारों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पटनीटॉप में बढ़ रही है पर्यटकों की संख्या - फोटो : अमर उजाला
आदेश के अनुसार अब जिले में सोमवार से सुबह सात से शाम सात बजे तक दुकाने खुलेंगी। वीकेंड कोविड कर्फ्यू को खत्म कर दिया है। हालांकि अभी स्कूल, कॉलेज अभी बंद रहेंगे। रात्रि का खफ्यू जारी रहेगा। लोगों से कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है। हालांकि अभी जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी नहीं हुआ है। प्रदेश प्रशासन की ओर से मिली छूट से स्थानीय लोगों सहित कारोबारियों को काफी राहत मिली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें