फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़पते परिजन: किसी ने खोया बेटा तो किसी ने पति, इस साल आतंकी हमलों में शहीद हुए जम्मू-कश्मीर ये लाल

Sun, 19 Sep 2021 01:49 PM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
शहीद बंटू शर्मा और शहीद अर्शीद अहमद, रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
ऐसे समय में जब सरकार विस्थापितों की घाटी में वापसी के लिए ठोस उपाय कर रही है, इसी बीच एक साजिश के तहत कश्मीरी पंडितों और पुलिसकर्मियों को आतंकी निशाना बना रहे हैं। बदल रहे कश्मीर में फिर माहौल बिगाड़ने की नापाक कोशिशें की जा रही हैं। पिछले कुछ दिनों में घाटी में कश्मीरी पंडितों, दूसरे राज्य के लोगों और सुरक्षाबलों पर हमले तेज हो गए हैं। इसे घाटी में दहशत फैलाने के प्रयास से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

अनुच्छेद 370 हटने के बाद अलगाववादी तत्व ऐसा माहौल पैदा करना चाहते हैं जिससे यह संदेश जाए कि घाटी में लौटने के हालात ठीक नहीं है। वह अपनी मौजूदगी का एहसास करवाने के लिए पुलिसकर्मियों जैसे सॉफ्ट टारगेट को निशाना बना रहे हैं। कश्मीर संभाग में कुलगाम जिले के वनपुह गांव में शुक्रवार को आतंकियों की बर्बरता ने एक हंसते-खेलते कश्मीरी पंडित बंटू शर्मा के परिवार की खुशियां छीन लीं। आतंकियों ने इस घर के इकलौते चिराग को बुझा दिया। वह घर में अकेला कमाने वाला था।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आतंकियों की तलाश में अभियान चलाते जवान - फोटो : अमर उजाला
1990 के दशक के आतंकवाद को देख चुके इस परिवार का हौसला कोई नहीं तोड़ पाया और विपरीत परिस्थितियों से लड़ते हुए उन्होंने पलायन के बारे में भी नहीं सोचा। बंटू शर्मा की हत्या के बारे में जिसने भी सुना, वह पीड़ित परिवार को सहानुभूति देने के लिए पहुंचा। 
विज्ञापन

3 of 5
आतंकियों की तलाश में अभियान चलाते जवान - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि आतंकियों ने पुलिस में बतौर फॉलोवर काम कर रहे बंटू शर्मा को नजदीक से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। जैसे ही वनपुह इलाके में इसकी सूचना पहुंची, मातम पसर गया। बंटू के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के गांव वाले और पड़ोसी कश्मीरी पंडित बंटू शर्मा के घर पहुंचे।

 

4 of 5
आतंकियों की तलाश में अभियान चलाते जवान - फोटो : अमर उजाला
  • 12 सितंबर- श्रीनगर के खानयार इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर अर्शीद अहमद शहीद।
  • 7 अगस्त- अनंतनाग में आतंकी हमले में एक जवान शहीद।
  • 19 जून- त्राल में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसपीओ फैयाज अहमद शहीद।
  • 29 जून- नौगाम में सीआईडी विंग के एक इंस्पेक्टर परवेज अहमद डार शहीद।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आतंकियों की तलाश में अभियान चलाते जवान - फोटो : अमर उजाला
  • 12 जून- सोपोर में दो पुलिसकर्मी शहीद
  • 7 जून- श्रीनगर के पुराने शहर के ईदगाह के सैदपोरा इलाके में पुलिस जवान शहीद।
  • 13 फरवरी- श्रीनगर के बरजुल्ला इलाके में दो पुलिसकर्मी शहीद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें