आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा ड्रोन के जरिए जम्मू, कश्मीर संभाग में धमाका और हथियार गिराने की साजिशें रच रहे हैं। इनके पास ड्रोन की अच्छी खासी तादात है। जम्मू से पहले कठुआ में मार गिराए ड्रोन(हेक्सा-कॉप्टर) की सिरीज इस बात की तस्दीक कर रही है। जैश-ए-मोहम्मद ने एक ही श्रृंखला के कई ड्रोन इकट्ठे किए हैं।
पिछले डेढ़ साल में ड्रोन के जरिए भेजे गईं 16 एके-47 राइफल, तीन एम-4 राइफल, 34 पिस्टल, 15 ग्रेनेड और 18 आईईडी बरामद हुई हैं। एक दो ड्रोन ऐसे थे जिनके जरिए पैसा भेजा गया, जिससे 4 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा ड्रोन के जरिए जम्मू और कश्मीर संभाग में धमाका और हथियार गिराने की साजिशें रच रहे हैं। यह बात अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जम्मू क्षेत्र मुकेश सिंह ने कही है। सिंह ने कहा कि पुलिस को एक विशिष्ट इनपुट मिला था कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद अखनूर के पास एक ड्रोन के माध्यम से एक पेलोड गिराने की योजना बना रहा है।