उत्तरी कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर के वारपोरा इलाके में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर फैयाज अहमद वार निवासी वारपोरा सोपोर समेत दो आतंकवादी मारे गए हैं। इस साल घाटी में लश्कर-ए-तैयबा से सबसे अधिक आतंकवादी मारे गए। फैयाज अहमद पर 10 लाख का इनाम घोषित किया गया था।
बता दें कि आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस, सेना की 22 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार को ऑपरेशन शुरू किया था। आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों द्वारा दिए गए आत्मसमर्पण के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला, फैयाज अहमद वार और उसके साथी आतंकी को मार गिराने में सफलता पाई। इस महीने अब आतंकियों के खिलाफ नौ मुठभेड़ हुईं, जिनमें 22 आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा के कई टॉप कमांडर शामिल हैं। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा घाटी में खात्मे की कगार पर है। आगे की स्लाइड में पढ़ें - कब और कहां मारे गए अमन के दुश्मन...