फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: खुफिया एजेंसियों के अफसरों को निशाना बनाने की फिराक में आईएसआई

Mon, 09 Aug 2021 09:04 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

श्रीनगर, कुपवाड़ा और बारामुला में तैनात अफसरों को टारगेट बनाने के लिए आतंकी संगठनों पर दबाव बनाया गया है। आतंकी संगठनों के साथ हुई बैठक में आईएसआई अफसरों ने खुफिया अफसरों की पहचान कर हमले करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
1 of 5
आतंकवाद - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
सटीक खुफिया इनपुट से आतंकी संगठनों की कमर टूटते देख पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई अब भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसियों के अफसरों को टारगेट करने की फिराक में है। हाल के समय में कई बड़े आतंकी हमलों को खुफिया इनपुट मिलने के चलते नाकाम कर दिया गया। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया। इससे बौखलाई आईएसआई ने आतंकी संगठनों पर इंटेलिजेंस अफसरों को चिह्नित कर निशाना बनाने का दबाव बनाया है। 

सूत्रों के अनुसार एक माह पूर्व ही पीओजेके के मुजफ्फराबाद में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल मुजाहिद्दीन की बैठक हुई। इसमें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के अफसर भी मौजूद रहे। आईएसआई ने श्रीनगर, कुपवाड़ा और बारामुला में तैनात अफसरों को चिह्नित कर इन्हें निशाना बनाने को कहा है। आईएसआई ने कश्मीर में मौजूद ओजी वर्करों से कहा है कि वह अफसरों के वाहनों के नंबर, नाम पते और कार्यालय का पता लगाएं और उनकी आवाजाही पर नजर रखें।

 
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
यह भी कहा है कि इन लोगों को निशाना बनाने में आसानी होगी, क्योंकि यह लोग जवाबी कार्रवाई में भी सक्षम नहीं होंगे। इनके पास हथियार नहीं होंगे। न ही इनके पास ऐसा तंत्र होगा कि कोई जवाब दे सकें। कश्मीर में प्रदेश के अलावा एमआई, रॉ, आईबी जैसी एजेंसियों के अफसर तैनात हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बॉर्डर क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
उधर, सीमा पार से होने वाली किसी भी नापाक हरकत को नाकाम करने के लिए बॉर्डर क्षेत्र के सुरक्षा ग्रिड को बेहद मजबूत किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसी भी तरह का खलल नहीं पड़ने दिया जाएगा।

4 of 5
तलाशी अभियान चलाते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
सीमावर्ती क्षेत्र आरएस पुरा दौरे पर पहुंचे एसएसपी जम्मू चंदन कोहली ने कहा कि ड्रोन से लेकर जमीन से किसी भी संदिग्ध हरकत को लेकर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी ने सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद कहा कि जांच नाके बढ़ाए गए हैं। रात को पेट्रोलिंग की जा रही है। किसी भी पर संदेह होने पर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने कहा कि ड्रोन से घुसपैठ एक नई चुनौती है, लेकिन सुरक्षा अमले ने इस चुनौती से निपटने के लिए पूरी तैयार की है। कई ड्रोन मार गिराए गए हैं, जबकि हथियारों और ड्रग्स की तस्करी के प्रयास विफल किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें