कश्मीरी स्थापत्य कला का बेहतरीन नमूना, स्तंभों में ग्रीक संरचना, वास्तुकला के चलते विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर श्रीनगर से 60 किलोमीटर दूर दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में स्थित है। इस मंदिर में चीनी, रोमन, ग्रीक और भारतीय शैली की झलक अनूठी झलक भी देखने को मिलती है। भारत के दो विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिरों (कोणार्क और मार्तंड) में मार्तंड सूर्य मंदिर के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है।