72 घंटों के भीतर चार अलग-अलग मुठभेड़ों में 12 आतंकवादी मारे गए हैं। मारे गए आतंकी अंसार गजवा-तुल-हिंद(एजीयूएच), अल-बद्र और लश्कर-ए-तैयबा के थे। जिसमें लश्कर/टीआरएफ के मारे गए आतंकी स्थानीय थे। जोकि 9 अप्रैल को अनंतनाग के बिजबिहाड़ा में टेरिटोरियल आर्मी के जवान की हत्या में शामिल थे। ये आतंकी लंबे समय से सक्रिय थे और कई मामलों में वांछित थे। वहीं त्राल और शोपियां में सात आतंकवादियों के खात्मे के साथ अंसार गजवा-तुल-हिंद पूरी तरह से समाप्त हो गया है। शोपियां के हाटीपोरा में अल बद्र के तीन आतंकवादी मारे गए।